बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani को लोग खूब पसंद करते हैं. इसकी वजह सिर्फ उनकी खूबसूरती ही नहीं फिटनेस भी है। हम सभी जानते हैं कि दिशा पटानी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है।
हाल ही में Disha Patani को ब्रैंडा में जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके फैंस को दिशा का लुक काफी पसंद आया। अभिनेत्री ने ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ ग्रे स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी जिसे उन्होंने क्रॉप ब्लैक जैकेट के साथ स्टाइल किया था।
उसकी जैकेट एक तरफ से लटकी हुई थी। वैसे इन दिनों यह स्टाइल काफी चलन में है. वहीं इसमें कोई शक नहीं कि दिशा का ये स्पोर्टी लुक सभी को अपना दीवाना बना रहा है.
हसीना ने अपने जिम लुक को व्हाइट स्लीपर्स, स्लिंग बैग और मैसी हेयर बन के साथ पूरा किया। सोशल मीडिया पर दिशा का ये लुक देख वायरल हो गया है.
वहीं बात करें Disha Patani के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हुई थी जिसमें वह John abraham, Arjun Kapoor और Tara Sutaria के साथ नजर आई थीं. इसके अलावा दिशा पटानी फिल्म 'कटिना' में नजर आएंगी।
फिलहाल दिशा के पास फिल्म 'योद्धा' भी है जिसमें वह Siddharth Malhotra के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में होंगी। योद्धा सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित होगी।




No comments:
Post a Comment